राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह कल


गोंडा। आज दोपहर करीब 3:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के द्वारा कांग्रेस भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें यह जानकारी दी गई कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी श्रीमती सोनिया गांधी जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी,कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के दिशा निर्देश के अनुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी युवाओं के प्रोत्साहन के लिए स्वर्गीय राजीव गांधी द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर 2020 में कराया गया था जिसका पुरस्कार वितरण समारोह कल दिनांक 18 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे कांग्रेस भवन गोंडा में किया जाएगा जिसमें सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तथा सभी प्रतियोगी छात्र समय का ध्यान रखते हुए पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचेंगे जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी जी ने कहा कि कल सुबह 10:00 बजे दैहिक दूरी और कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए स्वर्गीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजयी और पुरस्कृत हुए छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा उनका पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होना है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय भी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा