रेल इंजन के सामने कूदे व्यक्ति को बुरी तरह घायल अवस्था में आरपीएफ गोंडा के हेड कांस्टेबल ने पहुंचाया अस्पताल

गोंडा। सुभागपुर के मध्य रेल इंजन के सामने कूदे व्यक्ति को बुरी तरह घायल अवस्था में आरपीएफ गोंडा के हेड कांस्टेबल लियाकत अली खान व कांस्टेबल सुरेंद्र पाल द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती करा कर उसके परिजनों को सूचना दी। दिनांक 01.10.2020 को गोण्डा व सुभागपुर के मध्य इंजन के संन्टीग करने के दौरान एक व्यक्ति इंजन के आगे कूद गया जिससे उसका हाथ और पैर कट गया जिसे कांस्टेबल लियाकत अली व कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल दोनों आॅन डियूटी रेसुब पोस्ट गोण्डा स्टाफ द्वारा मौके पर दोपहर करीब 12.35 बजे पहुचकर उक्त घायल व्यक्ति केा ट्रैक से हटाया गया , उक्त व्यक्ति को 13.30 बजे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल गोण्डा ले जाया गया जहां पर समय 13.50 बजे जिला अस्पताल पहुंच कर हडडी वार्ड के बेड नं0 03 पर भर्ती कराया गया। जहाॅ डाक्टर द्वारा उक्त घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के लिये रेफर किया गया उसके परिजन द्वारा उक्त का नाम अरूण वर्मा पुत्र रधुराज वर्मा निवासी पररी बल्ला पोस्ट विशुनपुर बैरिया थाना देहात कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 17 वर्ष बताया गया है । उसके भाई राजनारायण वर्मा उसके साथ है। रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक प्रवीण कुमार ने कांस्टेबल लियाकत अली और कॉन्स्टेबल सुरेंद्र पाल को इस मानवीय व्यवहार और पूरे घटनाक्रम को सही तरीके से हैंडल करने के लिए बधाई दी है। घायल व्यक्ति के बारे में अभी इतनी जानकारी मिली है कि उसकी हालत लखनऊ में गंभीर है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा