कोतवाली कर्नैलगंज के कोतवाल और दीवान निलंबित, पुलिस अधीक्षक गोंडा की बड़ी कार्यवाही।

गोण्डा। नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे एक्शन में आ गए हैं। भ्रष्ट पुलिस अफसरों पर अब गिरेगी पुलिस अधीक्षक की गाज, भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस अधिकारियों के भ्रष्टाचार का सबूत मिलने पर जांच उपरांत की कड़ी कार्रवाई। ताजा मामला कोतवाली करनैलगंज का है जहां देर रात्रि में पेड़ कटान में रिश्वत मांगने को लेकर दीवान शौकत अली का ऑडियो वायरल हुआ है । ऑडियो वायरल की जांच अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई। शिकायत की पुष्टि होने पर कर्नलगंज कोतवाल राजनाथ सिंह को और दीवान शौकत अली को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरी घटना से पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कोतवाल राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्ति था जिससे उसने अपने उच्चाधिकारियों के साथ भी कई बार अनुशासनहीनता की थी और उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देश को दरकिनार कर रहा था। पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के राडार पर आने के बाद शिकायत हुई शिकायत की पुष्टि होने के बाद कोतवाल और दीवान दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा