संजय कुमार दूबे अब इटियाथोक के नये प्रभारी बनाये गए
गोण्डा। इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मंदिर पर कार्यरत पुजारी पर कथित तौर पर हुए हमले के बाद गोंडा पुलिस के कार्य करने की शैली और तरीके पर सवालिया निशान लगने लगे थे जिसको देखते हुए एसपी गोंडा श्री शैलेश पांडे ने इटियाथोक थाना क्षेत्र के प्रभारी संदीप सिंह को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया और इटियाथोक थाने का प्रभार संजय कुमार दुबे को सौंप दिया गया है । अब संजय कुमार दुबे इटियाथोक के नए थाना प्रभारी होंगे संजय कुमार दुबे के पहले वजीरगंज और तरबगंज में भी कार्यरत रह चुके हैं उन्हीं के कार्यकाल में वजीरगंज थाने को आईएसओ 2005 का सर्टिफिकेट मिला था जो उनके नाम एक रिकॉर्ड है।