पूर्व माध्यमिक विद्यालय रकाबगंज में मंगलवार को बच्चों को किया गया निशुल्क ड्रेस वितरण

गोण्डा। संवाददाता मुशीर खान। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रकाबगंज में मंगलवार को बच्चों को निशुल्क ड्रेस वितरण किया गया। अतिथि पांडेय बाजार चौकी इंचार्ज केके सिंह व सभासद फहीम सिद्दीकी ने ड्रेस वितरण किया। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। 
प्रधानाध्यापिका नायला वजीर ने सभी बच्चों को विद्यालय से संपर्क में रहने को कहा और बच्चों के अभिभावकों से नामांकन के लिए आग्रह किया। इस मौके पर शिक्षामित्र फिरोज अहमद, मतीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा