राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री का गोंडा रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया
गोंडा । रेलवे स्टेशन पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा के मुख्य सचेतक श्री शिव प्रताप शुक्ला का स्वागत किया गया, स्वागत करने वालों में बड़गांव के सभासद और भारतीय जनता पार्टी के नगर कोषाध्यक्ष श्री शेष चौरसिया, रानी बाजार के सभासद और भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल पूर्व विधायक प्रत्याशी महेश नारायण तिवारी समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
श्री शिव प्रताप शुक्ला मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान मोदी जी के मंत्रालय में वित्त राज्य मंत्री थे। वह भारतीय संसद के ऊपरी सदन में संसद सदस्य हैं। वह उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते है, बडगांव से सभासद श्री शेष चौरसिया ने बताया कि श्री शिव प्रताप शुक्ला अंबेडकरनगर में किसी कार्यक्रम में जाने के लिए दिल्ली से निकले थे दिल्ली से गोंडा रेल मार्ग द्वारा आए थे जहां पर गोंडा रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात वह सड़क मार्ग से अयोध्या जाएंगे जहां पर श्री शिव प्रताप शुक्ला जी अयोध्या मे श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में हनुमान लला के दर्शन करेंगे उसके बाद वह अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।