तरबगंज मे संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की का गला कटा पाया गया,पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच मे जुटी
गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर छुरी बगिया गांव में एक लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में गला कटने का मामला सामने आया है परिजनों ने आनन-फानन में बालिका को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज फिलहाल चल रहा है हालांकि लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।परिजनों के अनुसार बालिका शाम को घर के बगल स्थित भूसा निकालने गई थी काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तब वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह घायल अवस्था में वहीं पर पड़ी हुई मिली लड़की के भाई ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घटना की विवेचना में जुट गई है तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है पुलिस मौके पर पहुंच गई है नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
peoplesvoicenewsnetwork@gmail.com