राजकीय विद्यालयों पर आयोजित हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा
गोंडा। जनपद में 3 अक्टूबर को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा जो पहले से प्रस्तावित थी का आयोजन कराया गया, बस स्टैंड के समीप स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बालक में हाई स्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा का सेंटर बनाया गया था, हाई स्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 148 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी जिसमें से 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए 126 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह की पाली में राजकीय इंटर कॉलेज में दिया। तो वहीं दूसरी तरफ बड़गांव पुलिस चौकी के समीप स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन कराया गया जिसमें 26 विषयों की परीक्षाएं ली गई कुल 319 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दी जिसमें छात्र और छात्राएं दोनों सम्मिलित रहे। हाई स्कूल की परीक्षा सुबह 8:00 से 11:15 तक ली गई तो वही इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 2:00 से शाम 5:15 तक ली गई दोनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी की गई और सघन तलाशी के बाद ही छात्र और छात्राओं को अंदर कक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति प्रदान की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को कक्षा कक्ष में बैठाया गया था।