बसपा नेता मसूद आलम खां ने नीट उत्तीर्ण करने वाले छात्र को किया सम्मानित
गोंडा। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और बसपा नेता मसूद आलम खान है नेट परीक्षा में पास हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी और अपने गांव हलधर मऊ निवासी सुभान खान जो नीट परीक्षा में 616 नंबर पाकर पास हुए हैं उनको सम्मानित किया सुभान खान की इस अभूतपूर्व सफलता पर गांव पर आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित करने बधाई दी व लोगों को मिठाईयां भी खिलाई गई इस अवसर पर मसूद आलम खान ने कहा कि हमारे गांव के बच्चे ही होनहार कर्मठ व प्रतिभाशाली हैं जो डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, टीचर,वकील, सेना, पुलिस, मीडिया तथा प्रदेश व देश के तमाम संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने छात्रों से आव्हान किया कि छात्र क्षेत्र में रुचि रखते हैं उसे पूरी लगन व मेहनत से पढ़ाई करें जिसने भी तैयारी करें तो जुनून के साथ करें आगे बढ़े और यूपीएससी की तैयारी करते हुए आईएएस और पीसीएस के लिए भी मेहनत करें। बसपा नेता मसूद आलम खान ने बच्चों को पढ़ाई में हर तरह के मदद व सहयोग का भरोसा दिया और उनके अच्छे भविष्य के लिए कामनाएं की । इस मौके पर मासूम अली खान, युवा नेता सुफियान खान, रफीउद्दीन खां एडवोकेट, आरिफ खान, जाफर हुसैन, के सी पांडे, अलमदार खान,मुजीब खान,मोहम्मद रजा खान, अताउल्लाह खान, हैदर खान, सब्बर खान,शिबू खान, सरदार खान, हिदायत अली खान, आमिर खान, भोलू खान, उस्मान खान, तबरेज आलम, फिदा अहमद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।