मुख्य अभियुक्त के साथियों की गिरफ्तारी के लिए भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
गोंडा। गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पसका गांव में हुए एसिड हमले मैं एक अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा की गई थी जिसका नाम आशीष बताया जा रहा था उक्त अभियुक्त की जानकारी पुलिस को पीड़िता की बहन के द्वारा मिली थी उसके बाद पुलिस ने कई टीमें बनाकर कई स्थानों पर दबिश दी और अंततः उक्त आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया आज भीम आर्मी के द्वारा अभियुक्त आशीष के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन दिया गया जिसमें यह मांग की गई कि सिर्फ आशीष की गिरफ्तारी ही काफी नहीं है आशीष के अन्य सहयोगियों की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए ज्ञापन देने वालों में भीम आर्मी के गोंडा जिला अध्यक्ष विजय कुमार,जिला प्रभारी धनीराम चौधरी, भीम आर्मी के जिला सदस्य रितेश कुमार पासवान, जिला गोंडा के भीम आर्मी के महासचिव अजय कुमार समेत कई अन्य लोग शामिल रहे।