गोंडा के पूरे ललक स्थित बालाजी सरकार मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का हुआ आयोजन

गोंडा। जनपद गोंडा के पूरे ललक ग्राम में स्थित बालाजी सरकार का मंदिर यूं तो कई वर्षों से प्रख्यात और विख्यात रहा है दूर-दूर से भक्त यहां पर घाटा मेहंदीपुर वाले बालाजी सरकार के दर्शन करने के लिए आते हैं पिछले कई वर्षों से यहां का मंदिर लगातार निर्माणाधीन रहा और लगातार उसमें कार्य होते हैं आज पूरे ललक स्थित बालाजी सरकार मंदिर में 30 दिनों से चल रही सीताराम के पाठ के बाद समापन हुआ और इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में हजारों लोगों ने बालाजी सरकार का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर मौजूद हिंदू युवा वाहिनी के शारदा कांत पांडे जी ने हमारे संवाददाता को बताया कि लगातार 30 दिनों से राम नाम का जप और पाठ मंदिर में चल रहा था जिस का समापन कल हुआ है इसी अवसर पर आज भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया है और मंदिर में मंदिर के नए भवन का निर्माण हालांकि अभी कुछ अधूरा है लेकिन लगभग पूरा हो चुका है और इसी अवसर पर वहां पर प्राण प्रतिष्ठा भी की गई है उसके बाद आज भंडारे का आयोजन किया गया है भंडारे में काफी भीड़ दिखी लोग दूर-दूर से आए हुए थे कई गांवों के लोगों ने आकर भगवान का प्रसाद वहां पर ग्रहण किया हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही खास बात यह है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भंडारे का आयोजन कराया गया था।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा