गोण्डा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मंडल आयुक्त से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

गोंडा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोंडा इकाई द्वारा आज मंडलायुक्त सीएसवीएस रंगा राव से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने ग्राम पंचायत चालू खंड विकास छपिया तहसील मनकापुर जिला गोंडा में पीडीएस के तहत कोटे की दुकान आवंटित करवाए जाने के संबंध में मंडलायुक्त का ध्यान आकर्षित कराया पार्टी ने अपने ज्ञापन में कहा कि उक्त स्थान पर आज तक पीडीएस के अंतर्गत दुकान का आवंटन हो ही नहीं पाया है ग्राम पंचायत में ग्राम सभा में कई बार दुकान खोले जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित हुए लेकिन इस प्रस्ताव को धरातल पर नहीं लाया जा सका ग्राम पंचायत चारों में तीन राजस्व ग्राम आते हैं जिनकी जनसंख्या लगभग 4000 है तथा औसतन 1000 परिवार इन चारों ग्राम में निवास करते हैं ग्राम पंचायत चारु के कार्ड धारकों को 6 किलोमीटर की दूरी तय कर ग्राम पंचायत खजूरी के कोटेदार कौशलेंद्र प्रताप सिंह के दुकान पर जा कर राशन लेना पड़ता है कौशलेंद्र प्रताप सिंह सामंती किस्म के व्यक्ति हैं इन्होंने तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ अनावश्यक संबंध बनाकर लंबे समय से कोटे की दुकान अपने नाम करा रखी है जिसका वह खुलेआम नाजायज लाभ ले रहे हैं खजूरी कोटेदार कौशल प्रताप सिंह के विरुद्ध शिकायती पत्र धरना प्रदर्शन जिलाधिकारी महोदय द्वारा करवाई गई जांच तथा जांच में फर्जी समिति का मिलने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मंत्री के नेतृत्व में मंडल आयुक्त के समक्ष उपस्थित होकर ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी मंडलायुक्त ने सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह इस मामले में जल्द ही कोई ठोस कदम उठा कर कार्यवाही करेंगे। 


विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
peoplesvoicenewsnetwork@gmail.com

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा