श्रम विभाग कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन हुआ
गोण्डा। श्रम विभाग कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का 20 वां प्रांतीय अधिवेशन आज दिनांक 11 अक्टूबर 2020 को कार्यालय उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल, सिविल लाइंस गोण्डा में संपन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ श्रीमती रचना केसरवानी, उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अधिवेशन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश की मंडल शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित हुए अधिवेशन के द्वितीय सत्र में प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रभात कुमार मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष, डीएस दीक्षित प्रांतीय महामंत्री, अंजनी कुमार राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कपिल सागर उपाध्यक्ष, सैयद फैसल उपाध्यक्ष व प्रदीप कुमार वरिष्ठ संगठन मंत्री के रुप में निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी के रूप में श्री राजेंद्र यादव व प्रांतीय संरक्षक रमाकांत कनौजिया उपस्थित रहे।
नासिरा प्रेस गोंडा की तरफ से समस्त जनपद वासियों को नवरात्रि और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
peoplesvoicenewsnetwork@gmail.com