सूचना का अधिकार का कार्यकर्ता एसोसिएशन लखनऊ ( उत्तर प्रदेश) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में मनाया गया स्थापना दिवस
दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का स्थापना दिवस मनाया गया।
इसी क्रम में यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश दिल्ली प्रदेश मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश राजस्थान में मनाया गया इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जीपीओ स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक रूप से कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार फेसमास्क एवं उचित दूरी बनाकर स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश में वर्तमान में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी किए जाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। धरने के माध्यम से उपरोक्त प्रक्रिया पूरी किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्रीमान मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, प्रमुख सचिव, प्रशासन सुधार विभाग उत्तर प्रदेश शासन, नेता विपक्ष,विधानसभा उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन दिया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला एवं राष्ट्रीय सचिव तनवीर सिद्दीकी एवं उत्तर प्रदेश के राजेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की जानकारी सभी लोगों को दी गई एवं इस अवसर पर प्रदेश सूचना अधिकार नियमावली 2015 का नि:शुल्क वितरण किया गया और सभी लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक सूचना मांगें,सूचना का अधिकार को मजबूत बनाएं ।उपरोक्त कार्यक्रम में राज कमल प्रजापति, संजय आजाद, राजवीर सिंह, संजय सिंह, विजय दास, धनीराम, सुधीर अवस्थी, इकराम मोहम्मद फरीदी, रामचरण आदि लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
peoplesvoicenewsnetwork@gmail.com