समाज कल्याण मंत्री ने 4 थानो मे बनने वाले पुलिस बैरेक व विवेचना कक्ष का शिलान्यास किया
गोंडा। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने बृहस्पतिवार को नवाबगंज थाना परिसर में मनकापुर विधान सभा के चार थानों नवाबगंज, मनकापुर, मोतीगंज व वजीरगंज थाने पर बनने वाले पुलिस बैरेक व विवेचना कक्ष का शिलान्यास किया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद डीआईजी डाक्टर राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस जनता की मित्र होती है । जनता के सहयोग से पुलिस की कार्यप्रणाली में और सुधार लाया जा सकता है। जिले के पुलिस कप्तान शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस कर्मियों का जनता के साथ मित्रवत व्यवहार रखना तथा निष्पक्ष कार्य करने से पुलिसिंग बेहतर होती है।पुलिस की व्यवस्था को हम और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। थाने पर विवेचना कक्ष के निर्माण से निरीक्षक आराम से अपना काम कर पायेंगे। बैरक बनने से पुलिस के रहने की उचित व्यवस्था हो जायेगी।
पुलिस कप्तान ने बताया कि नवाबगंज,वजीरगंज थाने 32-32 बैरेक तथा मनकापुर, मोतीगंज में 16-16 बैरेक व एक विवेचना कक्ष का निर्माण होगा। यह पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बनाया जा रहा है जो मई 2021 तक पूरा होगा। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री तथा डीआईजी डाक्टर राकेश सिंह तथा पुलिस कप्तान को थाना परिसर में गार्ड आफ आनर दिया गया । इसके बाद प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री ने बटन दबा कर चारों थानों में बनने वाले बैरेक व विवेचना कक्ष का उद्घाटन किया । गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि राजेश सिंह तथा नवाबगंज नगर पालिका अध्य्क्ष डाक्टर सत्येन्द्र सिंह भी मंच पर मौजूद रहे । इस दौरान सीओ महाबीर प्रसाद, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, निरीक्षक सुधीर कुमार भदौरिया, कस्बा इंचार्ज मदनलाल गौतम, लकड़मंडी चौकी इंचार्ज आरपी यादव, मंत्री के पीआरओ वेद प्रकाश दूवे, गिंडू सिंह,पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, प्रधान विनोद सिंह, अंकित सिंह, टिंकू सिंह, लव्वा प्रधान जितेन्द्र तिवारी, पूर्व प्रधान,अब्दुल वहीद,राम अचल निषाद, सतपाल सिंह सचदेवा, देवेन्द्र सिंह सचदेवा,परमहंस सिंह, विनोद पाण्डेय, प्रधान किशन यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
peoplesvoicenewsnetwork@gmail.com