इटियाथोक थाना के दरोगा ने बीएसएफ जवान को छोड़ने के बदले में मांगे ₹25000

गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र का जवान राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात है। छुट्टी पर बीएसएफ जवान घर आया था। इस दौरान अपनी जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जा हटवाना उसे भारी पड़ गया। आरोप है कि स्थानीय पुलिस की मदद से दबंगों ने बीएसएफ जवान और उसके बुजुर्ग पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि थाने पर बुलाकर बीएसएफ जवान के साथ दरोगा ने अभद्रता की। जवान की पिटाई भी की गई और हिरासत से छोड़ने के नाम पर दरोगा ने 25 हजार की वसूली भी कर ली।

गोसेनूद्रपुर निवासी बीएसएफ जवान रामचंद्र पुत्र बुधराम ने एसपी को दी तहरीर में इटियाथोक थाने पर तैनात दरोगा अयोध्या प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जवान ने तहरीर में कहा कि कि वह छुट्टी पर अपने घर आया था। यहां उसे परिजनों से पता चला कि न्यायालय में विचाराधीन उसकी आबादी की भूमि पर विपक्षियों ने जबरन कब्जा कर उस पर छप्पर आदि रख लिया था। उसने वह छप्पर हटाना चाहा तो विपक्षियों ने साजिशन उसका वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत कर दी। इस मामले में थाने के दरोगा अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने साजिशन चोरी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घूस मांगी। जिसे न दे पाने पर उसे थाने लाकर दरोगा ने अभद्रता करने के साथ-साथ उसकी पिटाई की।

दरोगा ने कहा- रुपये दो नहीं तो नौकरी से निकलवा दूंगा

पीड़ित बीएसएफ जवान रामचंद्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दरोगा अयोध्या मिश्रा ने पहले दबंगों से मिलीभगत करके साजिशन मुकदमा लिखाया। इसे न देने पर जेल भेजने के साथ नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित जवान का कहना है कि उसके एटीएम से जबरन 20 हजार रुपये निकलवाए गए। इसके अलावा पांच हजार रुपये उधार लेकर मजबूरी में दिए। गोंडा के एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा है कि मामले की जांच कराएंगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
peoplesvoicenewsnetwork@gmail.com

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा