गोण्डा। शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी कार्यालयों में कोविड-19 की शपथ दिलाई गई। विकास भवन, सीएमओ आफिस, कलेक्ट्रेट सहित सभी दफ्तरों में दिलाई गयी शपथ। डी एम गोंडा ने ट्वीट कर दी जानकारी।
ब्रेकिंग न्यूज़। बस्ती ब्यूरो। धीरेंद्र प्रताप सिंह । नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला। हमले में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत शरीर पर तेंदुए के नाखून के निशान मौजूद। तीन दिन पहले ग्रामीणों ने क्षेत्र में देखा था खूंखार तेंदुआ। रास्ते मे मृत मिले बुजुर्ग, तेंदुआ के हमले से गयी बुजुर्ग मनव्वर की जान। घटना की सूचना पर पहुंचे SHO गौर राजकुमार पांडेय आस पास के लोगों से कर रहे पूछताछ। SHO गौर राजकुमार पांडेय द्वारा दी गयी वन विभाग की टीम को सूचना। गौर थाना क्षेत्र के मेहनिया दत्त का रहने वाला था बुजुर्ग मनव्वर। बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र का मामला।
गोंडा। बेलसर ब्लॉक में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने आज ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय किया इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने खंड विकास अधिकारी बेलसर को माला पहनाकर स्वागत किया व सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेलसर का माला पहनाकर स्वागत किया व मीठा खिलाया साथ में ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी राकेश तिवारी एडीओ आईएसबी ग्राम पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध यादव राजेंद्र कुमार प्रधान लोवाटपरा प्रधान शुभम उपाध्याय सहित दर्जनों प्रधान गण मौजूद रहे
05 वर्षीय बालक के सनसनीखेज अपहरण एवं 20 लाख की फिरौती मांगने वाले मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 30 घण्टे के अन्दर पुलिस मुठभेड़ में अपह्रत को कराया सकुशल बरामद, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी अभियुक्त भी गिरफ्तार गोंडा। दिनांक 23.06.2021 की रात्रि थाना वजीरगंज क्षेत्र अन्तर्गत एक 05 वर्षीय बालक का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था । प्रकरण के संज्ञान मे आते ही पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए तत्काल बच्चे की सकुशल एवं शीघ्र बरामदगी करने का कड़ा निर्देश प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज को दिया था । पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में टीमो का गठन कर एवं स्वॉट / सर्विलांस टीम को भी बच्चे की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए लगाया था । पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा दिए गए कुशल निर्देशन के फलस्वरूप थाना वजीरगंज पुलिस व स्वॉट टीम को अपह्रत बालक को 30 घण्टे के अन्दर ही बरामद करने में सफ...