गोंडा के मोतीगंज थाने में कार्यरत महिला आरक्षी की असामयिक मौत से थाने में शोक की लहर

 

गोंडा जिला अस्पताल में अचानक पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की भीड़ बढ़ने लगी जब पता चला कि मोतीगंज थाने में कार्यरत महिला सिपाही कंचन सिंह की असामयिक मौत हो गई है बताते चलें कि जिले के मोतीगंज थाने में कार्यरत महिला सिपाही कंचन सिंह पुत्री ओमप्रकाश सिंह निवासी मऊ जिले की शनिवार की सुबह मौत हो गई बताया जाता है कि मृतक महिला सिपाही ने रात्रि को भोजन किया था शनिवार की सुबह से ही उसे उल्टी के साथ पेट में दर्द होने लगा जिसकी सूचना थाना अध्यक्ष को तबीयत खराब होने की दी गई थानाध्यक्ष ने पीएससी ले जाने के लिए कहा था खुद भी उसके साथ में पीएचसी गए जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया वहां से जिला चिकित्सालय लाते समय उसकी मौत हो गई हो एस.ओ कन्हई प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला आरक्षी की मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है!


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा