स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण की प्रगति की जांच की
गोंडा। मुजेहना ब्लाक के ग्राम जिगना और राजापुर परसौरा में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक बृजेश श्रीवास्तव ने पहुंचकर वहां पर निर्माणाधीन शौचालयों की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति की जांच की इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन मदन मिश्रा भी मौजूद रहे। बताते चलें आपको कि मुजेहना के राजापुर परसोंरा जिगना और ढुढाव में इस समय स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण हो रहा है इन शौचालयों की प्रगति देखने के लिए नियुक्त किए गए जिला समन्वयक बृजेश श्रीवास्तव ने वहां पहुंचकर शौचालय के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर सभी ग्राम के ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।