साहबगंज मे एक और कोरोना मरीज मिलने के बाद सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ।
गोंडा। साहबगंज में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सभासद हाजी अब्दुल सईद और उनके प्रतिनिधि अजमल के द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। जिस घर में कोरोना मरीज मिला था वह तथा उसके आसपास के लगभग सभी घरों और दुकानों को सैनिटाइजिंग किया गया। साहबगंज मोहल्ले में स्थित दुर्गा मंदिर और उसके सामने स्थित शिवजी के मंदिर के चारों तरफ भी सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है। वहां आसपास के सभी घरों और दुकानों में सैनिटाइजेशन का कार्य भी कराया गया इसी क्रम में मारवाड़ इंटर कॉलेज से लगे हुए एक स्कूल और उसके आसपास के सभी घरों गलियों और आसपास की सभी नालियों में भी सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। कल रात में ही कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने की सूचना पहुंची थी आज सुबह ही सभासद के प्रतिनिधि अजमल मौके पर पहुंचे और सैनिटाइजेशन मशीन मंगवा कर तुरंत ही सैनिटाइजेशन का कार्य कराया। इस प्रकार का सैनिटाइजेशन का कार्य सभासद और उनके प्रतिनिधि के द्वारा कराए जाने से मोहल्ले वालों ने काफी राहत की सांस ली है आपको बताते चलें कि सभासद के द्वारा यह कार्य कोरोना के इस दौर में कराया जा रहा है जब खुद कई सभासद भी कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। हालांकि साहबगंज सभासद के प्रतिनिधि ने कहा कि अगर हम पूरी सावधानी बरतें और अपने आसपास साफ सफाई रखें तो हम कोरोना जैसी बीमारी को मात दे सकते हैं और उस से बचे हुए रह सकते हैं उन्होंने मोहल्ले वालों से अपील की कि जहां भी कोरोना मरीज है या निकलते हैं उनके नंबर पर तत्काल फोन करके सूचना दी जाए और वह 24 घंटे सैनिटाइजेशन और अन्य कार्यों के लिए भी तत्पर हैं सभासद प्रतिनिधि ने आगे कहा कि यदि किसी व्यक्ति के घर में दूध सब्जी इत्यादि की कोई समस्या होती है तो वह भी तत्काल उनसे संपर्क कर सकते हैं।