जय नारायण चौराहे से लेकर बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे तक लगा भीषण जाम।

गोंडा। बलरामपुर के तरफ से खाद्यान्न ट्रकों के लगातार आने की वजह से आज जयनारायण चौराहे से लेकर बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे तक लगा रहा भीषण जाम। सुबह से खाद्यान्न ट्रकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया और इसके साथ ही जयनारायण चौराहे से लेकर बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक भी यह जाम खुल नहीं पाया । 
जयनारायण चौराहे से आगे बढ़ने पर हालांकि सड़क बनने के बाद पटरी चौडी हो गई है लेकिन फिर भी दोनों पटरियों पर सब्जी और फलों के विक्रेताओं ने अपना कब्जा जमा रखा है जिसके वजह से उधर से बड़ी गाड़ियां जैसे कि ट्रक के निकलने में काफी दिक्कतें होती हैं हालांकि सुबह से ही बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे पर पुलिस बल मुस्तैद था लेकिन जाम इतना भीषण था कि पुलिस बल भी इस भीषण जाम को खुलवाने में नाकाम रहा। आखिरकार बड़गांव पुल के पहले सभी ट्रकों को रोका गया उसके बाद जाम की स्थिति पर कुछ नियंत्रण पाया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा