ऑक्सीमीटर जांच केंद्रों की संख्या और जांच का दायरा बढ़ाएगी आम आदमी पार्टी गोंडा






गोंडा। जनपद में आज आम आदमी पार्टी गोंडा की एक बैठक अस्थाई कार्यालय शर्मा होटल पर आहूत की गई जिसमें दिल्ली से आए हुए सुशील चौहान जो कि देवीपाटन मंडल के ऑक्सीमीटर वितरण के प्रभारी हैं उनके द्वारा आम आदमी पार्टी गोंडा को ऑक्सीमीटर सैनिटाइजर और मास्क केंद्रीय कार्यालय और प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर प्रदान किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिग्गज पांडे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वकील अहमद,सीवाईएसएस अध्यक्ष राजकुमार बरवार, विधानसभा प्रभारी संजय पाठक, राममूर्ति सोनी, सदर विधानसभा प्रभारी अंजनी नंदन श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मनीष सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ आर के सिंह, जिला कोषाध्यक्ष किशोर चंद्र भारती, नगर अध्यक्ष सुधाकर कुमार, मुकीम सिद्दकी,मीसम हसन,कर्ता राम वर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुशील चौहान जी ने ऑक्सीमीटर सैनिटाइजर और मास्क आम आदमी पार्टी गोंडा यूनिट को उपलब्ध कराया और कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री दिल्ली श्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आदेश के क्रम में सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी गांव में ऑक्सीमीटर जाँच केंद्र लगाया जाएगा और लोगों की ऑक्सीजन लेवल की जांच की जाएगी इस अवसर पर गोंडा जनपद के कोरोना हेल्पलाइन प्रभारी वकील अहमद सर जी ने बताया कि पिछले हफ्ते राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल जी से डिजिटल माध्यम के द्वारा मीटिंग के माध्यम से यह बात की गई थी और यह मांग रखी गई थी कि गोंडा के क्षेत्रफल को देखते हुए जनपद को अधिक ऑक्सीमीटर सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराया जाए जिसको आज पार्टी केंद्रीय कार्यालय और उत्तर प्रदेश कार्यालय के द्वारा पूर्ण किया गया है जिसके लिए उन्होंने  पार्टी के केंद्रीय कार्यालय और उत्तर प्रदेश  कार्यालय और प्रभारियों का धन्यवाद दिया जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पांडे ने कार्यक्रम में आए हुए समस्त विधानसभा प्रभारियों और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा