नगर क्षेत्र अंतर्गत एक कॉन्प्लेक्स में लगी भीषण आग से लगभग दो करोड़ की संपत्ति जलकर राख

गोंडा। जनपद में नगर क्षेत्र अंतर्गत अदम गोंडवी मैदान के सामने स्थित कॉन्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई आंख का पता और स्थानीय निवासियों को तब चला जब वहां से उन लोगों ने धुआं उठते हुए देखा तुरंत दमकल की गाड़ी को फोन किया गया दमकल मौके पर मंगाया गया बताते चलें आपको कि अब तक दमकल की 4 गाड़ियां आ चुकी है लेकिन अभी भी खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। कांपलेक्स में वोडाफोन स्टोर मुथूट फिनकॉर्प श्रीनाथ साड़ी समेत दो रेस्टोरेंट भी बताए जा रहे हैं हालांकि रेस्टोरेंट वालों ने लॉकडाउन के बाद रेस्टोरेंट्स वाली जगह को खाली कर दिया था बताते चलें कि रेस्टोरेंट्स वाली जगह पर ही भीषण आग लगी है जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान श्रीनाथ साड़ी की दुकान को हुआ है उसके ऊपर मुथूटफिनकॉर्प पर वोडाफोन स्टोर तक भी आग की लपटें पहुंची फिलहाल जनपद के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं भारी पुलिस बल वहां पर तैनात किया गया है और दोनों तरफ से ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है सिटी मजिस्ट्रेट बंदना त्रिवेदी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं आग पर नियंत्रण की कोशिश की जा रही है। अभी तक 3 लोगों के घायल होने की खबर है घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है आग के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन कुछ स्थानीय निवासियों के द्वारा बताया गया कि आग बगल में स्थित किसी ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट हुआ जिसके वजह से उक्त क्षेत्र में शार्ट सर्किट के कारण ही आग लगी हुई बताई जा रही है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा