बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे का नाम हुआ परिवर्तित,अब होगा प्रभु झूलेलाल चौराहा
गोण्डा। जनपद में नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे का नाम अब प्रभु झूलेलाल चौराहा होगा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और पूर्व पालिका अध्यक्ष व वर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कमरुद्दीन के द्वारा आज पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन कर इसकी नींव रखी गई बताते चलें कि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के द्वारा सिंधी समाज के आग्रह पर बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे का नाम प्रभु झूलेलाल चौराहा करने का आग्रह नगर पालिका परिषद से किया गया था जिस को मानते हुए नगर पालिका परिषद ने बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे का नाम बदलकर प्रभु झूलेलाल चौराहा करने का प्रस्ताव पास किया जिसकी आज सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और पूर्व पालिका अध्यक्ष कमरुद्दीन के द्वारा पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन कर नीव रखी गई। इस अवसर पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि सिंधी समाज हमेशा से ही समाज के कार्यों में आगे रहा है और प्रभु झूलेलाल के दो स्मृति चिन्ह जल और ज्योति हैं और इस चौराहे में इन दोनों का समागम होगा यह चौराहा पूरे जनपद के लिए मिसाल साबित होगा उन्होंने आगे कहा कि सिंधी समाज हमेशा से देश सेवा और देश हित के कार्यों में आगे रहा है उन्होंने अपने तरफ से कुछ सुझाव भी दिये।इस अवसर पर प्रभु झूलेलाल धर्मार्थ समिति के समिति के अध्यक्ष जगदीश रायचंदानी ने यहां पर आए हुए सभी व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी उनके सुपुत्र राजेश रायचंदानी सिंधी समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी,मथुरादास लधानी,जगदीश साहनी,सभासद प्रकाश आर्य, दिनेश आदि लोग उपस्थित रहे।