जनपद के सुभागपुर क्रॉसिंग के पास पैसे के लेनदेन में गवाह रहे युवक को मारी गोली, आरोपी को भी लगी गोली।

गोंडा। पैसे के लेन देन में गवाह रहे एक युवक को गोली मार दी गई।आरोपी युवक को भी गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगरकोतवाली क्षेत्र के जानकी नगर निवासी 40 वर्षीय स्वामी प्रसाद पुत्र राम लखन गुप्ता को सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के पास बाइक से अमित कुमार सिंह पुत्र जगदम्बा प्रसाद सिंह और दिलशाद लेकर गए। आरोप है कि उन्हें वहीं पर गोली मार दिया। गोली स्वामी प्रसाद के पैर में लगी। घायल अवस्था मे उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक घण्टे बाद आरोपी युवक अमित कुमार सिंह को भी गोली लग गई। गोली उसके पैर के ऊपर लगी। अमित को किसने गोली मारी काफी पूछने के बाद भी उसने कुछ बताया नहीं और न ही उस के घर वालों ने बताया।  
 घायल अवस्था में स्वामी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सुबह उसके घर अमित सिंह और दिलशाद आये हुए थे। एक मामले को सुलह कराने को लेकर घर से बुला ले गए। सुभाग पुर रेलवे क्रासिंग के पास गोली मार दिया। कहा कि दीपक कुमार ने तीन लाख रुपये अमित सिंह को दिया था। जिसमें वह गवाह के रूप में था। उसी मामले में दीपक कुमार ने न्यायालय में अमित सिंह के ऊपर मुकदमा लिखाने के लिए वाद दायर किया था। जिसमें स्वामी प्रसाद गवाह था। पैसे के लेन देन को लेकर ही सुलह का मामला चल रहा था।
  इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लक्ष्मी कांत गौतम ने बताया कि स्वामी नाथ गुप्ता नाम के व्यक्ति जो जानकीनगर कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके द्वारा बताया गया कि सुबह इनके घर अमित कुमार व दिलशाद गए थे। जहां वह कुछ देर बैठे चाय पानी पिया व कुछ पैसों के देन के विवाद को लेकर सुलह समझौते के मकसद से स्वामीनाथ को सुभगपुर रेलवे क्रासिंग लाए, जहाँ स्वामीनाथ ने बताया कि उन्होंने मेरे पैर में गोली मार दी। घटना के बाद इन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है व मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना में अमित कुमार को भी गोली लगने के सवाल पर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अमित जो स्वामीनाथ के घर गया था उसे भी गोली लगी है। उसे गोली कैसे लगी यह जानकारी ली जा रही है। उसे भी इलाज के किए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा