05 वर्षीय बालक के सनसनीखेज अपहरण एवं 20 लाख की फिरौती मांगने वाले मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 30 घण्टे के अन्दर पुलिस मुठभेड़ में अपह्रत को कराया सकुशल बरामद, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी अभियुक्त भी गिरफ्तार गोंडा। दिनांक 23.06.2021 की रात्रि थाना वजीरगंज क्षेत्र अन्तर्गत एक 05 वर्षीय बालक का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था । प्रकरण के संज्ञान मे आते ही पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए तत्काल बच्चे की सकुशल एवं शीघ्र बरामदगी करने का कड़ा निर्देश प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज को दिया था । पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में टीमो का गठन कर एवं स्वॉट / सर्विलांस टीम को भी बच्चे की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए लगाया था । पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा दिए गए कुशल निर्देशन के फलस्वरूप थाना वजीरगंज पुलिस व स्वॉट टीम को अपह्रत बालक को 30 घण्टे के अन्दर ही बरामद करने में सफ...