नगर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन।
गोण्डा। एक तरफ जहां शहर में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उसको रोकने के लिए किए जाने वाले उपाय प्रभावी नहीं दिखाई देते हैं इस बारे में ना तो लोग जागरूक है और ना ही प्रशासन की कोई भी फुर्ती दिखाई पड़ती है। 2 दिन के लॉक डाउन के बाद जब नगर के अल्ट्रासाउंड केंद्र खुले तो वहां पर जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई महिला अस्पताल के पास पाए जाने वाले लगभग आधा दर्जन से ज्यादा अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कमोबेश यही स्थिति रही कुछ लोग अवश्य मास्क लगाए दिखाई पड़े लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का वहां पर नामोनिशान नहीं था यह आलम तब है जब जनपद में एक दिन कोरोना मरीजो की संख्या 134 और एक दिन 120 यानी 100 से ऊपर पॉजिटिव मरीज लगातार निकल रहे हैं नगर का चौक बाजार और रानी बाजार भी खोल दिया गया है लेकिन जाम की स्थिति जस की तस बनी रहती है खासकर दो दिनों के लॉकडाउन के बाद तो यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है कुछ यही क्रम आज अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भी दिखाई पड़ा जहां पर जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई । आलम यह है कि मरीजों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है ज्यादातर मरीज या तो लाइन लगाकर धूप में खड़े रहते हैं या फिर एक साथ एक जगह भीड़ के रूप में इकट्ठा रहते हैं प्रशासन का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इस प्रकार की लापरवाही तब है जब पूरे जनपद में मरीजों की संख्या 15 सौ को भी पार कर गई है।