डॉ कफील खान और सांसद आजम खान की रिहाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

 

गोंडा।समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान की अगुवाई में आज उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदय को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी गोंडा के माध्यम से दिया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ राजनेता सांसद आजम खान और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कफील अहमद खान की रिहाई की मांग की गई समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ गोंडा ने यह मांग किया कि वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान रामपुर से सांसद मोहम्मद आजम खान को तथा ईश्वर का दूसरा रूप है जाने वाले बाल रोग चिकित्सक के रूप में देश के प्रख्यात डॉक्टर कफील अहमद खान को तत्काल रिहा किया जाए समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने यह भी मांग की, कि जितने भी फर्जी मुकदमे सांसद आजम खान व उनके परिवार के विरुद्ध दर्ज है उन सब को तत्काल सरकार वापस ले और उनको सपरिवार रिहा करें। इस अवसर पर मोहम्मद अफज़ल खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा,महासचिव राजेश दीक्षित,जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद पप्पू,जिला सचिव मोहम्मद सलीम सभासद,जिला सचिव हाजी मोहम्मद शोएबुद्दीन,जितेंद्र नाथ सप्पू,सिद्धार्थ सिंह,मोoफरहान  रईस खान एडवोकेट,मोहम्मद शाहिद खान, खान ज़फ़र इलियास मौजूद रहे।।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा