कोविड-19 लेवल वन अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आम आदमी पार्टी गोंडा ने सौंपा ज्ञापन।
गोण्डा। कोविड-19 लेवल वन अस्पताल एससीपीएम हारीपुर में व्याप्त विसंगतियों वहां की दुर्दशा और वहां की समस्याओं को नगर के एक सभासद प्रतिनिधि के द्वारा अपने फेसबुक पोस्ट पर डालने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और इस मामले की खबर कई अखबारों की सुर्खियां बन गई इसलिए सीएमओ डॉ मधु गैरोला को मीडिया में बयान जारी करना पड़ा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गैरोला के द्वारा यह कहा गया कि बृहस्पतिवार को वह खुद कोविड-19 लेवल वन अस्पताल में गई थी जहां पर उन्होंने जांच किया और जांच करने के बाद उन्हें सब कुछ सही मिला जबकि हकीकत बिल्कुल इससे उलट है उक्त अस्पताल के अंदर रह रहे मरीजों के द्वारा भेजी जा रही तस्वीरें और वीडियो तो कुछ और ही हाल बयां कर रहे हैं आज इसी मुद्दे को लेकर के आम आदमी पार्टी गोंडा के नगर अध्यक्ष सुधाकर कुमार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम डॉ नितिन बंसल से मिलने के लिए पहुंचा और उन को ज्ञापन देने की मंशा से वहां पर पहुंचा था डीएम डॉ नितिन बंसल और सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी समेत कोई भी अधिकारी वहां पर ज्ञापन लेने के लिए मौजूद नहीं था तत्पश्चात एडीएम को आम आदमी पार्टी गोंडा के द्वारा ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में आम आदमी पार्टी गोंडा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मांग की कि एससीपीएम लेवल वन हॉस्पिटल हरिपुर में व्याप्त विसंगतियों को तत्काल संज्ञान में लेकर दूर किया जाए आम आदमी पार्टी गोंडा की प्रमुख मांगों में पहली मांग तो यह थी कि वहां पर दिन साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए दूसरी मांग ठीक ही वहां पर भर्ती मरीजों को ताजा पोषण युक्त खाना समय पर दिया जाए और तीसरी मांग की गई है कि वहां के कार्यरत कर्मचारियों द्वारा मरीजों के साथ जो अभद्रता और दुर्व्यवहार किया जाता है उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और उनका व्यवहार स्वभाव पूर्ण कराया जाए ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष सुधाकर कुमार, जिला अध्यक्ष दिग्गज पांडे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वकील अहमद, सीवाईएसएस जिला अध्यक्ष राजकुमार बरवार, सदर विधानसभा प्रभारी अंजनी नंदन श्रीवास्तव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिवाकर तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।